जलती चिता से पुलिस ने उठायी लाश ——
जलती चिता से पुलिस ने निकाली लाश—
संदिग्ध परिस्थित मे माँ और बेटी की हुई मौत —-
बृजमनगंज/महरागंज
थाना क्षेत्र कोल्हुई के गांव करैला अजगरहा निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में माँ बेटी की मौत हो गयी । सुचना पर पहुंची पुलिस ने जलती हुई चिता से मृतक माँ बेटी के शव को चिता से निकल पी एम् हेतू भेज दिया । मृतक के पिता की तहरीर पर पति सास ननद व देवर समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है ।
बताया जाता है कि मोहम्मद पुर थाना श्यामदेउरवा निवासी उमापति अपनी पुत्री बच्ची पटेल की शादी बीते करीव डेढ़ वर्ष पहले करैला अजगरहा थाना कोल्हुई निवासी हनुमत पटेल के साथ किये थे । इसी बीच दो माह पहले अनुप्रिया के रूप में एक बच्ची ने इस दुनिया में कदम भी रख्खा । बीते सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची पटेल व अनुप्रिया की मौत हो गयी । परिजनों द्वारा मृतका के पिता उमापति पटेल को फोन कर तवियत खराब होने की सुचना देकर फोन बन्द कर लिया गया । किसी अनहोनी की डर से घबराये हनुमत पटेल कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे । जहाँ पर बेटी को न पाकर वह हैरान रह गए । सुचना पाते ही थानाध्यक्ष विनोद राव मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे । जानकारी मिली की परिजन माँ बेटी को लेकर वाहन द्वारा कही निकले है । पुलिस खोज में जुट गयी । सुचना मिली की शव को लक्ष्मीपुर जंगल में खेसरहा ताल के घाट पर जलाया जा रहा है । पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग जलती चिता छोड़ कर फरार हो गए । आनन फानन माँ बेटी के शव को जलती चिता से बाहर निकला गया । इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद राव ने बताया की माँ बेटी के शव को कब्जे में लेकर पी एम् हेतू भेज दिया गया । मृतका के पिता उमापति पटेल की तहरीर पर पति हनुमत पटेल देवर दिवाकर सास ननद समेत कुल 11 लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । अग्रिम कार्यवाही में पुलिस लगी हुई है ।





