भाजपा ने गोरखपुर के विकास के लिए क्या किया: अखिलेश यादव

भाजपा ने गोरखपुर के विकास के लिए क्या किया: अखिलेश यादव

भाजपा ने गोरखपुर के विकास के लिए क्या किया: अखिलेश यादव

भाजपा ने गोरखपुर के विकास के लिए क्या किया: अखिलेश यादव

-कुशीनगर में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से किए सवाल
आई एन न्यूज, गोरखपुर।
पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास के मुद़दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपाइयों ने सपा शासन के दौरान सैफई- इटावा के विकास का खूब प्रचार किया। लेकिन उन्‍हें बताना चाहिए कि केंद्र-प्रदेश दोनों जगह सरकार बनने के बाद भी गोरखपुर को क्‍या दिया। 
वह रविवार को रामकोला के शहीद किसान मेला में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स निर्माण के लिए सपा सरकार ने जमीन दी।  लेकिन अब तक इसके लिए भाजपा सरकार ने बजट नहीं दिया। सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को नौकरी दी। मौजूदा सरकार उन्हें लाठी मार रही है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लालच देने वाली प्रदेश सरकार में किसानों के उपज का उचित दाम भी नहीं मिल रहा है।
किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के बजाय सरकार वादे से मुकर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है, छात्रों, नौजवानों व शिक्षकों पर लाठी भांजी जा रही है। जीएसटी ने देश की अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया है। इससे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। 
 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे