शिक्षक MLC चुनाव: चौथे राउंड में पलटा खेल, BJP के ध्रुव आगे
शिक्षक MLC चुनाव: चौथे राउंड में पलटा खेल, BJP के ध्रुव आगे
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चौथे चक्र की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव जो शुरुआती राउंड में आगे चल रहे थे, अब पीछे हो गए हैं।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में चल रही मतगणना में कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी है। कुल 43,553 मतों की गिनती होनी है।
चौथे चक्र का ब्रेकअप –
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा):* 970 वोट
राजीव यादव (निर्दलीय / माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट):* 128 वोट
डॉ. संजयन त्रिपाठी (सपा):* 132 वोट
चार राउंड के बाद कुल स्थिति –
ध्रुव कुमार त्रिपाठी – 11,881 वोट (पहले स्थान पर)*
राजीव यादव – 11,415 वोट (दूसरे स्थान पर, 466 वोट पीछे)*
डॉ. संजयन त्रिपाठी – 8,801 वोट (तीसरे स्थान पर)
रात 10:30 बजे तक की लाइव रिपोर्ट के अनुसार: पहले राउंड में 14,000 मतों की गिनती हुई थी जिसमें 13,080 वैध और 920 अवैध मिले। तब ध्रुव त्रिपाठी को 3,813, राजीव यादव को 3,703 और संजयन त्रिपाठी को 2,744 वोट मिले थे – सिर्फ 110 वोट का अंतर।
2. दूसरे राउंड के बाद ध्रुव त्रिपाठी ने बढ़त को 2,110 वोट तक पहुंचा दिया था – तब कुल 9,813 वोट के साथ वे आगे थे।
3. मतगणना के दौरान देवरिया के बनकटा बूथ की मतपेटी सील न होने और मऊ के बूथ नंबर 115 में फॉर्म 16 पर 623 वोट दर्ज होने के बावजूद 675 वोट निकलने को लेकर हंगामा भी हुआ था।
4. चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण प्रथम वरीयता के बाद द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की भी संभावना जताई जा रही है।
अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है। मतगणना जारी है और फाइनल नतीजा द्वितीय वरीयता के मतों के बाद ही तय होगा।
गोरखपुर- उत्तर प्रदेश।


