BJP के बागी डॉ. संजयन त्रिपाठी अब सपा के सिपाही, अखिलेश यादव ने बनाया MLC प्रत्याशी!
BJP के बागी डॉ. संजयन त्रिपाठी अब सपा के सिपाही, अखिलेश यादव ने बनाया MLC प्रत्याशी!
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के बागी नेता डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश मुख्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पूर्व उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था, लेकिन अब वे समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे।
सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने डॉ. संजयन त्रिपाठी और उनके साथ आए समर्थकों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की सहमति से उनकी जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से पार्टी का नया प्रत्याशी घोषित कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि कमलेश यादव की पूर्ण सहमति से डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता इस चुनाव को अपनी जिम्मेदारी मानकर पूरी लगन व मेहनत से लड़ेंगे और पार्टी के शिक्षक व स्नातक क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन नेताओं ने दलहित और चुनावी समीकरणों के लिए त्याग किया है, पार्टी में उनका हमेशा सम्मान रहेगा और सही समय आने पर उन्हें सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश।








































