नौतनवा:अरघा गांव में मस्तिष्क ज्वर की आहट,एक की मौत

नौतनवा:अरघा गांव में मस्तिष्क ज्वर की आहट,एक की मौत

 

नौतनवा:अरघा गांव में मस्तिष्क ज्वर की आहट,एक की मौत

अरघा गांव में मस्तिष्क ज्वर की आहट,एक की मौत

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा ब्लाक के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणालियों पर सवालों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पिछ़ले दिनों नौतनवा कस्बा में चार लोगों की मौत के बाद विभाग ने चिकित्सक एमपी सोनकर का तबादला कर अपना दामन बचाने का हास्यास्पद प्रयास कर रही है।
सोमवार को अरघा गांव के एक व्यक्ति की मस्तिष्क ज्वर से मौत हो गयी। जिससे गांव में दहशत फैल गयी है। कि उनके गांव के आसपास घूमने वाले संक्रमित सूअरों व मच्छ़रकब किसके मौत का कारण बन जाय।
रामशंकर यादव(38वर्ष) पुत्र हरनरायन यादव को तेज बुखार के साथ झटके आने की बीमारी शुरु हुई। उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगाये कई प्राइवेट अस्पताल ले जा गया। जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां भी चिकित्सक उसे नहीं बचा पाये, उसकी मौत हो गयी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे