नौतनवा:नहीं थम रहा उल्टी-दस्त का प्रकोप,तीन नये मरीज भर्ती

नौतनवा:नहीं थम रहा उल्टी-दस्त का प्रकोप,तीन नये मरीज भर्ती
नौतनवा:नहीं थम रहा उल्टी-दस्त का प्रकोप,तीन नये मरीज भर्ती

आई एन न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा:महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे के अंबेडकरनगर,उस्माननगर बाल्मिकिनगर और हमीदनगर वार्ड में उल्टी-दस्त का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल हैं। एक महीने में सात लोगों की मौत और लगभग सौ से ज्यादा लोगों के चपेट में आने से लोग सहमे हुए हैं। रविवार को भी उल्टी एवं दस्त से पीड़ित तीन नए मरीजों को पीएचसी नौतनवां में भर्ती किया गया। इनमें अंबेडकरनगर निवासी अमरावती उम्र 40, हमीदनगर की नीलम उम्र 16 एवं बिरावती उम्र 70 हैं। पीएचसी पर तैनात डाक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि सभी मरीजों की हालत में सुधार है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे