राजस्व व पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसबी ने चलाया खनन माफियाओं पर अभियान
राजस्व व पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसबी ने चलाया खनन माफियाओं पर अभियान
संवाददाता:धर्मेन्द्र चौधरी
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:ग्रामीणों की तमाम शिकायत के बाद भी जब रोहिन नदी से अवैध खनन का सिलसिला नहीं रुका। तो ग्रामीणों की गुहार पर सोमवार को एसएसबी ने रोहिन नदी के तटों पर अराजकता रोकने का अभियान चलाया। इस दौरान बालू लादी एक ट्रैक्टर ट्राली को एसएसबी ने पकड़ लिया। जबकि कई अन्य खनन में जुटे लोग भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गये ट्रैक्टर ट्राली को एसएसबी ने सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ख़बर के मुताबिक, श्यामकाट व लक्ष्मीनगर गांव के पास धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस व राजस्व विभाग से कई बार शिकायत की। मगर अवैध खनन पर कोई रोक नहीं लगा। जिस पर कुछ़ ग्रामीण एसएसबी कैंप सोनौली पहुंच गये, और खनन रुकवाने की मांग की। एसएसबी ने मामले को गंभीरता से लिया और अवैध खनन स्थल पर छ़ापेमारी की। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली गयी।






