नौतनवा में बुजुर्ग दंपती हत्याकांड़:पुलिस को नहीं मिल रहा जांच का पहला पायदान

नौतनवा में बुजुर्ग दंपती हत्याकांड़:पुलिस को नहीं मिल रहा जांच का पहला पायदान

नौतनवा में बुजुर्ग दंपती हत्याकांड़:पुलिस को नहीं मिल रहा जांच का पहला पायदान

नौतनवा में बुजुर्ग दंपती हत्याकांड़:पुलिस को नहीं मिल रहा जांच का पहला पायदान

मुख्य संवाददाता.धर्मेंद्र चौधरी

आई एन न्यूज नौतनवा:नौतनवा के बुजुर्ग दंपती हत्याकांड़ व डकैती के मामले में पुलिस की जांच अभी जस की तस व रटी रटाये ढ़र्रे पर है। जांच उसी पर आकर रुक गयी है, जैसा कि आमजन कयास लगा रहे हैं ।
हत्यारे बुजुर्ग दंपती के जान पहचान के थे, तभी मेन प्रवेश गेट खुला,,कोई परिचित ही था जिसे पता था कि घर में करीब पांच लाख रुपये रखे थे।
पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के तीन बेटों के परिवार से पूछ़ताछ की, पड़ोसियों के बयान लिये,,नियमत: एक तहरीर भी ली। मगर हत्याकांड़ के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा कुछ़ लगता प्रतीत नहीं हो रहा है, कि पुलिस एक रुख की तरफ चली जाय।
पुलिस जांच का सबसे बड़ा फेलियर यह है कि वारदात के चार दिन बाद “मर्डर वैपन” ही स्पष्ट नहीं कर पायी । धारदार हथियार है। मगर किस प्रकार का? जिस प्रकार हत्या में सिर को धड़ से करीब अलग करने का प्रयास किया गया। वह नृसंश है।
मतलब ही हत्यारे पूरी तैयारी व इत्मिनान रहे। हत्या की, लूट की और मर्डर वैपन को अपने साथ ले गये ।
हत्यारों का यह गज़ब का दुस्साहस पुलिस को सीधी चुनौती है।
पूरा घटनाक्रम यह इंगित कर रहा है कि हत्यारे फुलप्रुफ प्लान से सुसज्चित रहे। मगर चार दिन से पुलिसिया जांच का पहला पायदान ही स्पष्ट न होना। नौतनवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है।
सीओ नौतनवा सुरेश कुमार रवि मीड़िया से चार दिन में मामले के खुलासे का दावा तो कर रहे हैं। मगर अब तक की पुलिसिया जांच व सीओ के बयान जमीन व आसमान के अंतर पर है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस पर हैं। नगरवासी भी चाहते हैं कि भले ही जांच में कुछ़ विलंब हो। मगर वास्तविक हत्यारे पकड़े जाय।
क्योंकि यह हत्या कांड न तो पिछ़डे दिनों हुये शंभू हत्याकांड़ जैसा हाईप्रोफाइल मामला है, और न ही छपवा में हुई अग्यात युवती की हत्या के जैसा आसान फर्दलिखाउ मामला है।
यह मामला मध्यमवर्गीय दंपती हत्या का है। यहां बाहुल्यता भी मध्यमवर्गीय लोगों की है। जो दहशत में हैं। खुलासा सब चाहते हैं, सही व वास्तविक,,।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे