नौतनवा:अरघा गांव निवासी युवक की नेपाल में मौत
अरघा गांव निवासी युवक की नेपाल में मौत
संवाददाता.धर्मेन्द्र चौधरी
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के अरघा निवासी इन्द्रजीत पासवान का 25 वार्षिय पुत्र सूरज की मंगलवार को नेपाल में मौत हो गयी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के घरवालो के बताए जाने के अनुसार सूरज आपने पत्नी व बच्चो को लेने आपने ससुराल नेपाल के मधुबनिया गया हुआ था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी। उसे भैरहवा मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।





