पिपरा में राम जन्म का मंचन हुआ

पिपरा में राम जन्म का मंचन हुआ

पिपरा में राम जन्म का मंचन हुआ

पिपरा में राम जन्म का मंचन हुआ
आई एन न्यूज बरगदवां :
बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में हो रहा रामलीला के दूसरे दिन स्थानिय कलाकारो द्वारा सोमवार की रात राम जन्म, नामकरण,मुनि आगमन,ताड़का बध व अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया।

जब राजा दशरथ को दासी रामजन्म का शुभ समाचार देती है तो राजा खुश होकर दासी को मोतियों की माला उपहार में देते है।इस प्रकार तीनों रानियों से चार पुत्र पैदा होने का समाचार मिलता है समाचार मिलते हि पूरे अयोध्या नगर में जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है ।नगर वासियों द्वारा बधाई गीत गाकर उपहार प्राप्त करते है।राम के जन्म के समय देवताओं द्वारा फूलों की वर्षा होती है।गुरु मुनि बशिष्ठ को बुलाकर नाम करण कराया जाता है।इस तरह चारो पुत्रो का नाम राम,भरत,लक्ष्मण,और शत्रुध्न पड़ता है।समय बितता है और मुनि बिश्वामित्र का आगमन राजा दशरथ के दरबार मे होता है और  अपने यज्ञ की सुरक्षा के लिए राम व लक्षमण को राजा से मांग अपने साथ गंडक बन लेकर चले जाते है ।वहा पर यज्ञ में रुकावट वन रही राक्षसी ताड़का का बध व राक्षसों का बिनाश भगवान राम व लक्ष्मण  करते है ।और गौतम ऋषि द्वारा श्रापित पत्थर रुपी अहिल्या को ऋषि बिश्वामित्र के बताने पर पत्थर वनी अहिल्या का उद्धार प्रभु राम करते है। कलाकारों द्वारा मंचन को दर्शको ने खूब सराहा। इस मौके पर इन्द्रजीत प्रसाद,असफाक अहमद अंसारी,सुदामा सहानी,श्रवण गुप्ता,नाथू पाण्डेय,मुख्तार अंसारी,प्रदीप,कमाले,बिहारी सहानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे