सोनौली बॉर्डर: कार समेत 1503 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, सोनौली का युवक गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर: कार समेत 1503 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, सोनौली का युवक गिरफ्तार
​आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर मादक पदार्थों और अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
​पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के मार्गदर्शन में तथा थानाध्यक्ष सोनौली विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम बार्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को प्रातः भारत-नेपाल सीमा के मुख्य गेट के पास नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसके पास से 1,503  प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जिसमें ​511 एम्पुल बुप्रेनोरफिन इंजेक्शन
​499 एम्पुल डाइजापाम इंजेक्शन
​493 एम्पुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन
​कुल 1,503 एम्पुल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन ​तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: HR 72D 6317) बरामद किया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सोनौली विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रेमचंद पुत्र संतराम ​आयु: लगभग 29 वर्ष ​निवासी: ग्राम जुगौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना सोनौली में मु0अ0सं0 96/2026, धारा 8/22/23 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, सदर महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *