ओवर लोड के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने किया प्रदर्शन

ओवर लोड के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने किया प्रदर्शन

ओवर लोड के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने किया प्रदर्शन

ओवर लोड के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने किया प्रदर्शन

ओवर लोड ट्रको को पकड़ कर एआरटीओ को सौपेगा यूनियन

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा रेलवे मालगोदाम से नेपाल के लिए चलने वाली ओवर लोड ट्रकों को रोकने के लिए ट्रक आपरेटर यूनियन कल्याण समिति के अध्यक्ष पप्पू खान के नेतृत्व में सैकडों ट्रक मालिक नौतनवा माल गोदाम पर ओवर लोड लद रही ट्रकों को ठेकेदार के खिलाफ नारे बाजी करते हुऐ रोक दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नौतनवा रेलवे माल गोदाम से नेपाल के लिए लद रही ट्रकों को नौतनवां ट्रक आपरेटर यूनियन के लोगों ने रेलवे माल गोदाम पहुच कर रोक दिया । तथा माल लदी ट्रकों के सामने खडे़ हो कर प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ नारे बाजी भी करने लगे । ट्रक यूनियन के लोगों का कहना है कि ओवर लोड ट्रकों को एआरटीओ के बार- बार मना करने के बाद भी ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती ओवर लोड माल लदवाया जा रहा है यूनियन के लोगों का यह भी कहना है कि बावजूद इसके ठेकेदार माल ओवरलोड ट्रक लदवाने से बाज नही आये तो हम सभी ट्रक मालिक मिल कर ओवर लोड ट्रको को पकड़ कर सम्बंधित अधिकारी को कार्यवाही के लिए सौप दिया जायेगा । इस मौके पर ओम प्रकाश जायसवाल, बच्चू सिंह सरदार, प्रवीन कुमार, रिंकू सिंह सरदार, अजीत सिंह ,रिंकू ,कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह, महेश चौरसिया, रास बिहारी जायसवाल ,राजेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे