भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमे श्रद्धालू
भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमे श्रद्धालू
आई एन न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा:नव रात्रि के पावन पर्व पर नौतनवा कस्बा के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अखाडा नंबर १६ के पंडाल में आयोजित माँ भगवती जागरण का आयोजन हुआ। दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को आये श्रद्धालू पूरी रात भक्ती गीतों पर झूमें।
इसके अलावा मां दुर्गा के नवरुपों की आकर्षक झांकी ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
भगवती जागरण परिवार बहादुर बर्मा संतकबीर नगर एवम् दिवाकर झांकी ग्रुप गोरखपुर द्धारा विभिन्न भक्तिमय गानों पर लोग नाच उठे। ,,,शेरवा पे होईके सवार, आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, मैं बालक तू माता शेरावालिये,,,जैसे बोल के भक्ती गीतों पर सभी लोग ताली बजाकर नाचे। कार्यक्रम संयोजक अखाडा नंबर १६ जय माँ आदि शक्ति ग्रुप ने किया। आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार को नौ कन्याओं को भोजन कराया जायेगा तथा शनिवार को भंडारे का अयोजन रखा है।






