मुंबई भगदड़ में 22 की मौत के बाद पीयूष गोयल की रेलवे बोर्ड के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली:मुंबई के रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी के माहौल के बीच भगदड़ मचने की घटना के एक दिन बाद रेलवे मंत्री पीयूष गोयल उपनगर के ट्रेन नेटवर्क पर जारी ढांचागत कार्यों का जायजा लेने के लिए आज रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। बैठक में आरपीएक के डीजी, जीएम, डीआरएम और पैसेंजर सेफ्टी ऑफिसर हिस्सा ले रहे हैं। पूरा रेलवे बोर्ड इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचा है. बैठक में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावड़े भी पहुंचे हैं।

आपको बतां दे कि एलफिन्सटन रोड पर स्थित फुटओवर ब्रिज पर कल हुई भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये थे।  रेलवे में सुरक्षा को लेकर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री ने अभी कुछ समय पहले ही रेलमंत्री का कार्यभार संभाला है। उन्होंने रेलवे में रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे