दिखा कौमी एकता का नजारा,ताजिया जुलूस में शामिल हुए हिन्दू   

दिखा कौमी एकता का नजारा,ताजिया जुलूस में शामिल हुए हिन्दू   

दिखा कौमी एकता का नजारा,ताजिया जुलूस में शामिल हुए हिन्दू   दिखा कौमी एकता का नजारा,ताजिया जुलूस में शामिल हुए हिन्दू

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने से इस्लाम का नया साल शुरू होता है।इस महिने की 10 तारीख को मनाये जाने वाले त्योहार को मोहर्रम कहा जाता है। मोहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयाइयों का कत्ल कर दिया गया था। जो लोग मोहर्रम को मनाते हैं, वह इमाम हुसैन की कुर्बानियों को ही याद करते हैं। आज नौतनवा नगर में इस्लामिक धर्म के अनुयायियों ने मोहर्रम पर्व को सभी समुदायों ने मिल-जुलकर मनाया और नगर में बने ताजिये को नगर की गलियों- चौराहों और मेंन रोड से होते हुए कर्बला में ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया रास्ते मे सभी जायरीनों के लिए विधायक अमन मणि त्रिपाठी,पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने फल वितरित किये।  मौलाना इस्तखार साहब ने फातिया पढ़ा और वहां आये हुए सभी जायरीनों में सिरनी वितरित किये और सभी ने वहां लगे मेले का आनन्द भी उठाए ।दिखा कौमी एकता का नजारा,ताजिया जुलूस में शामिल हुए हिन्दू   ताजिया जुलूस में शामिल क्षेत्रीय विधायक अमन मणि को गुड्डू खान ने फूल माला पहना कर स्वागत किया । विधायक अमन मणि ने वहां आये हुए सभी जायरीनों का इस्तकबाल किये और गुड्डू खान ने इस त्योहार को आज की ही तरह सभी समुदायों द्वारा आपस मे मिल-जुल कर और आपसी सौहार्द से मनाने की गुजारिश किये ताकि फिरका परस्त ताकतों को मुह-तोड़ जबाब मिल सके।  इस ताजिया जुलूस में बरिष्ट नेता सुधीर त्रिपाठी, राम नारायण गौतम,राज कुमार,शाहनवाज खान, राजेश ब्वाएड,खुर्शेद आलम,धीरेन्द्र सागर चौरसिया , भानू कुमार,मो0 शकील,बन्टी पाण्डेय,राजेन्द्र जायसवाल ,बबलू उपाध्याय,दिलीप जायसवाल,सुनीता,किसमाती,मनोज जायसवाल आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे