ऐसा गांव जहां आज तक नही पहुंची सड़क

ऐसा गांव जहां आज तक नही पहुंची सड़क
ऐसा गांव जहां आज तक नही पहुंची सड़कऐसा गांव जहां आज तक नही पहुंची सड़क
संवाददाता.मनोज पाण्डेय
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा : स्थानीय ब्लाक क्षेत्र मे एक ऐसा भी गांव है जहां आजादी के 71 वर्ष बाद भी गांव तक सड़क नही पहुंच सकी है। यही नही ग्राम सभा को समग्र गांव का दर्जा भी प्राप्त है। किन्तु जनप्रतिनिधियो व प्रशासन की उपेक्षा से आज भी ग्रामीण एक ध्वस्त पड़े जन मार्ग से गांव मे आते जाते है। ब्लाक मुख्यालय से मात्र 12 किलोमीटर दूर ग्राम सभा महुअवा नम्बर एक के टोला मध्यनगर व गोपलापुर मे जाने के लिए आज तक कोई रास्ता नही बना । करीब पांच हजार की आवादी वाले इस गांव के लोग एक मिट्टी से बने चकरोड़ से गांव और नौनिहाल बच्चे प्राइमरी स्कूल तक जाते है। बरसात के दिनो मे यहां मुसिबत और भी बढ़ जाती हैआलम यह होता है कि कीचड़ से सनी रोड़ होने के कारण गांव तक और प्राइमरी स्कूल तक पैदाल व साइकिल नही जा पाती है। गांव के मारकन्ड़े,कमलेश चौधरी,जय राम पाल, छोटे लाल वर्मा,फूलेमान व विनय पाठक का कहना है कि गांव तक सड़क बनाने के लिए तहसिल दिवस मे कई बार प्रशासन से मांग की गयी किंतु कोई सुनवाई नही हुई। हर वर्ष मनरेगा के तहत गांव तक व प्राइमरी स्कूल तक के रास्ते की मरम्मत भी होती थी किन्तु वह भी चार वर्ष से नही हो रही । कुछ ग्रामीण तो आपनी गरज के अनुसार गडढो मे मिट्टी पाट रास्ता बनाते है। ग्रामीणो का कहना है कि यदि शीध्र ही गांव मे सड़क नही बना तो वे आन्दोलन को बाध्य हो जायेगे।ऐसा गांव जहां आज तक नही पहुंची सड़क
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे