जिला स्तरीय तहसील दिवस में 260 शिकायते आयी 17 का हुआ निस्तारण

जिला स्तरीय तहसील दिवस में 260 शिकायते आयी 17 का हुआ निस्तारण

जिला स्तरीय तहसील दिवस में 260 शिकायते आयी 17 का हुआ निस्तारण

260 शिकायतो में 17 मामलो का हुआ निस्तारण ।
गांव में नाली निर्माण को लेकर महिलाए बैठी धरने पर ,डीएम को सौपा पत्र
आई एन न्यूज नौतनवा:
जिला स्तरीय तहसील दिवस नौतनवा में आज फिर फरियादियों की संख्या काफी बढ़ गया । सुबह से फरियादी अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराने के लिए लाइन मे लगे रहे 260 मामले आये जिसमें 17 मामले का निस्ताण हुआ ।
मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस में उपस्थित डीएम बीरेन्द्र कुमार सिह तथा एसपी आरपी सिंह ने नौतनवा तहसील के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में समय से उपस्थित होकर फरियादीयो की समस्याओं को सुने और तत्काल निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया ।
इस मौके पर जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समस्याओं को गंभीरता से लें और छोटे-छोटे समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उसका तत्काल निस्तारण करावे ।

जिला स्तरीय तहसील दिवस में 260 शिकायते आयी 17 का हुआ निस्तारण

इसी क्रम में विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओ में टूटी सडकों का मरम्मत व सभी जरजर तारो व ट्रांसफारमर का बदलना क्षमता वृद्धि खराब हैंड पंप रिबोर करना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुचारू रूप से दवा की उपलब्धता व उपचार कराना सहित तमाम समस्याओ से अवगत कराया।
भाजपा के नौतनवा विधान सभा प्रभारी समीर त्रिपाठी ने भी डीएम से मिलकर क्षेत्र की सस्याओ से अवगत कराया ।

जिला स्तरीय तहसील दिवस में 260 शिकायते आयी 17 का हुआ निस्तारण

गांव में नाली निर्माण को लेकर महिलाए बैठी धरने पर ,डीएम को सौपा पत्र——–
अधूरे नाली निर्माण को पूरा कराने की मांग को लेकर आज नौतनवा के बरवाभोज बगीचा गांव की दर्जनों महिलाएं नौतनवा तहसील गेट पर धरने पर बैठ गई और जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपकर तत्काल निर्माण करवाने की मांग किया ।
मंगलवार को नौतनवा कस्बे से सटे ग्राम बरवाभोज की करीब दो दर्जन महिलाएं नौतनवा तहसील में पहुंचकर जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें लिखा गया है कि गांव में अधूरे नाली निर्माण से तमाम दिक्कत हो रही हैं । बच्चे नाली में गिर रहे हैं । गंदे पानी का जमाव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है । कई घरों के लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं । फिर भी कोई सुन नहीं रहा है ।आक्रोशित महिलाओं ने कुछ देर के लिए तहसील गेट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गयी।किन्तु कुछ लोगो के समझाने बुझाने पर धरना समाप्त कर जिलाधिकारी की एक मांग पत्र सौप कर उक्त नाली निर्माण की मांग किया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे