मुख्यमंत्री को भी दे चुका है सेवा अब हो रहा विरान ——

मुख्यमंत्री को भी दे चुका है सेवा अब हो रहा विरान ------

होटल निरंजना का हाल —-
मुख्यमंत्री को भी दे चुका है सेवा अब हो रहा विरान ——-
सोनौली नौली कार्यालय। महाराजगंज भारत नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में स्थित इकलौता पर्यटक होटल निरंजना अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है वर्तमान मुख्यमंत्री से लेकर तमाम नेता अभिनेताओं को अपनी सेवा देने वाला निरंजना अब सेवा के लिए स्वंय मोहताज हो गया है ।
भारत नेपाल के दो संस्कृतियों के मिलन बिंदु पर बसा कस्बा सुनौली की महत्ता को देखते हुए देशी विदेशी मेहमानों के लिए 1983 में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के तत्कालीन पर्यटन मंत्री चंद्र मोहन सिंह नेगी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया । और उक्त होटल भारत ही नहीं नेपाल में भी ठहरने वाले विदेशी मेहमानों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा । इतना ही नहीं इस होटल ने सपा के वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी अपनी सेवाएं दी हैं । उन्होंने अपने रथ यात्रा के दौरान सोनोली के निरंजना होटल में ठहर कर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण को बदल दिया था । किंतु आज वहीं होटल अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है । होटल के समस्त स्टाफ अस्तांतरित कर दिए गए हैं । यहां तक की होटल का अपना मेज कुर्सी बर्तन गैस फ्रिज सब कुछ कुशीनगर के लिए चला गया है ।
बताते चलें कि यह होटल 7 एकड़ के क्षेत्रफल में है । पर्यटन विभाग द्वारा मरम्मत न कराए जाने और उपेक्षा के कारण होटल की स्थित बिगड़ रही है । वर्तमान में पर्यटन विभाग थोड़ा सा भी ध्यान इस तरफ लगा दे तो या फिर से पहले जैसा हो सकता है । यह होटल हमेशा से फायदे में रहा है । किंतु होटल व्यवस्थापकों के उदासीनता के कारण घाटे में चला गया । भारत और नेपाल दोनों देशों के व्यापारी प्रतिष्ठित नागरिक मुख्यमंत्री की तरफ इस होटल सुंदरीकरण हेतू आशा भरी नजरों से देख रहे हैं । स्थानीय लोगों ने कहां है कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर होटल के जिर्णोधार की मांग करेंगे । होटल निरंजना सोनौली की एक पहचान है । जो आने वाले दिनो मे घुधली हो सकती है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे