पाँच लाख रूपये के साथ भारतीय युवक हिरासत में
आई एन न्यूज काठमांडू:नेपाल के पोखरा में पुलिस ने एक भारतीय युवक से चेकिंग के दौरान पाँच लाख भारतीय रुपये बरामद कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पकड़ा गया नागरिक पोखरा से काठमांडू जा रहा था।
बीती रात पोखरा विमानस्थल से सूचना के आधार पर पहुची नेपाल पुलिस ने एक भारतीय युवक की बैग की तलाशी में भारतीय रुपये दो हजार और पाच सौ के करीब पाच लाख रूपये बरामद हुए कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीएसपी चूड़ा मणी खत्री ने बताया की युवक ने पूछताछ में अपना नाम कृष्नेडु बेनर्जी निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल बताया युवक यहा से काठमांडू और वहा से भारत जाने की फ़िराक में था।जिसे हिरासत में लेकर राजस्व अनुसंधान विभाग को सौप दिया गया है।नेपाल में भारतीय दो एवं पाच सौ के नोट के चलन पर रोक है।
एक और खबर सोनौली बॉर्डर से नेपाली शराब के साथ एक हिरासत में
एक और खबर सोनौली बॉर्डर से नेपाली शराब के साथ एक हिरासत मेंएसएसबी भगवानपुर और सोनौली पुलिस की सयुक्त गश्ती टीम ने एक युवक के पास गश्त के दौरान 360 शीशी नेपाली शराब बरामद कर उसे हिरासत में लिया है।
बुधवार की शाम एसएसबी भगवानपुर और सोनौली पुलिस पिलर संख्या 516/12 के पास नेपाल से आने वालो की जाच कर रही थी उसी समय एक युवक बाइक पर नेपाली शराब लेकर भारत में जा रहा था जिसे टीम ने पकड़ लिया।और अग्रिम कार्यवाही के लिए सोनौली पुलिस को सौप दिया ।
इस सम्बंध में सोनौली कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया की लालचन्द्र सिंह निवासी भगवानपुर के पास नेपाली शराब बरामद हुआ है।शराब और बाइक सीज कर युवक का चालान किया गया।


