नेपाल के बर्दिया मे कफ्र्यू हटा,जनजीवन सामान्य

नेपाल के बर्दिया मे कफ्र्यू हटा,जनजीवन सामान्य

नेपाल के बर्दिया मे कफ्र्यू हटा,जनजीवन सामान्यनेपाल के बर्दिया मे कफ्र्यू हटा,जनजीवन सामान्य

आई एन न्यूज़ डेस्क काठमांडू:सोमबार सुबाह १० बजे से सदरमुकाम गुलरिया के लालपुर क्षेत्र आसपास लगाया गया कफ्र्यू अब हटा लिया गया है । रविवार रात मे ताजिया विसर्जन और मुर्ती विर्सजन के दौरान दो समूहो के बीच हुई झडप के बाद हुई असमान्य स्थिति को सामान्य करने के लिए कफ्र्यू लगाया गया था | २३ घण्टा के बाद आज हटाया गया है ।
रविवार रात मे दो समूहो के बीच हुई झडप को सामान्य स्थिती मे लाने के लिए पुलिस ने १ राउन्ड अश्रुग्यास और २ राउन्ड हवाई फायर भी किया था । मगर झडप की स्थिती सामान्य न होने के कारण गुलरिया नगरपालिका वडा नम्बर ११ के लालपुर से गणेशपुर तक के क्षेत्रो मे सोमबार सुबाह १० बजे से कफ्र्यू लगाया गया था । कफ्र्यू के कारण दशहरा मनाकर घर वापस हो रहे तथा अत्यावस्यक काम के लिए आने जाने वाले पैदाल यात्री गुलरिया–नेपालगंज सडक खण्ड मे सोमबार अलपत्र थे ।
कल सुबाह १० बजे से लगया हुआ कफ्र्यू आज सुबाह ९ बजे हटाया गया बर्दिया के प्रमुख जिला अधिकारी नारायणप्रसाद भट्टराई ने इस बात की जानकारी दी । २३ घण्टा से लगा कफ्र्यू हट्ने के बाद जनजीवन सामान्य हो रहा है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे