एसएसबी तथा नेपाल सशस्त्र बल ने संयुक्त गश्त कर दिया मित्रता व चौकसी का संदेश
एसएसबी तथा नेपाल सशस्त्र बल ने संयुक्त गश्त कर दिया मित्रता व चौकसी का संदेश
इंडो नेपाल न्यूज, सोनौली : भारत व नेपाल के सशस्त्र बलों ने शुक्रवार को सरहद के विभिन्न नाकों पर संयुक्त गश्त कर बंधुता व चौकसी का संदेश दिया।
इसी क्रम में खनुआ सीमा के पास नोमेंस लैंड़ पर एसएसबी व नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल ने संयुक्त गश्त की। इस दौरान गश्ती टीम नें जहां प्रगाढ़ मित्रता का संदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ पगडंडी रास्तों से आने जाने वाले लोगों की जांच पड़ताल भी की। पिलर संख्या 521 से 523 तक गश्त के पश्चात् एक आपसी सौहार्दय बैठक भी की गयी। नेपाल की तरफ रुपंदेही जिला के मझगांवा बीओपी प्रहरी इंस्पेक्टर जगत रावल, हवालदार तारा बीके, संतोष गिरी तथा जवान कमल वगाले व अब्राहम दहाल शामिल रहे। एसएसबी की तरफ से खनुआ बीओपी के सुरेंद्र कुमार, छतर सिंह, रावल भगवारजी व हेड कांस्टेबल सुदेर कुमार शामिल हुये।





