दलाई लामा से किसी भी देश या संगठन की मुलाकात संगीन अपराध, चीन

दलाई लामा से किसी भी देश या संगठन की मुलाकात संगीन अपराध, चीन

दलाई लामा से किसी भी देश या संगठन की मुलाकात संगीन अपराध, चीनदलाई लामा से किसी भी देश या संगठन की मुलाकात संगीन अपराध, चीन

इंडो नेपाल न्यूज काठमांडू::चीन ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को लेकर वैश्विक नेताओं को चेतावनी दी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुतबिक चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के नेता झांग यीजियांग ने कहा, ‘अगर किसी देश या संगठन का कोई व्यक्ति दलाई लामा से मिलता है तो यह हमारी नजरों में चीनी जनता की भावनाओं के साथ गंभीर अपराध होगा.’ चीन तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा को अलगाववादी मानता है.

चीनी नेता झांग यीजियांग ने व्यक्तिगत आधार पर विदेशी नेताओं और अधिकारियों के दलाई लामा से मिलने पर ऐतराज जताया है. पार्टी की पांच वर्षीय बैठक से इतर बातचीत में उन्होंने कहा कि कोई भी विदेशी व्यक्ति ऐसी तमाम गतिविधियों के दौरान भी अपनी सरकार का ही नुमाइंदा होता है. झांग यीजियांग ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दुनिया की सभी सरकारें इस बारे में सावधान रहेंगी और चीन के साथ अपनी मित्रता और चीन की संप्रभुता को ध्यान में रखेंगी । 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे