संगठन में शक्ति है और शक्ति को बनाए रखने के लिए एकता अवाश्यक—नन्दलाल
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:संगठन में शक्ति है और शक्ति को बनाए रखने के लिए एकता भाईचारा सामंजस्य की आवश्यकता होती है ।उक्त बातें शुक्रवार की देर शाम तक चले जैसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्म उत्सव के अवसर पर चुने गए जैसवाल समाज के संरक्षक मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समाज सेवी नन्दलाल जैसवाल ने जैसवाल समाज के भरे बैठक हाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होने यह भी कहा कि किसी भी समाज का उत्थान तभी हो सकता है जब आपसी कटुता को भूल कर आपस में भाईचारा का व्यवहार लाते हुए समाज के लोगों के उत्थान के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोगों का भी उत्थान करना होगा तभी हम सभी का प्रयास सफल होगा ।
इसके पहले समाज के लोगों ने श्री जैसवाल को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश जैसवाल ने किया। जब कि स्वागत करने वालों के क्रम में जैसवाल सभा के संयोजक दयाराम जैसवाल अध्यक्ष जयप्रकाश जैसवाल संरक्षण मंडल के ओम प्रकाश जैसवाल अशोक जैसवाल पूर्व चेयरमैन धर्मात्मा जैसवाल,लालमन जैसवाल, राकेश जैसवाल, अतुल जैसवाल, पप्पू जैसवाल सहित तमाम जैसवाल बंधुओं ने अपने विचार प्रकट किया।
इसके पहले अतिथियो ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अप्रित का दीप प्रज्वालित किया।






