धमकी भरा कॉल आने के बाद जेट एयरवेज की फ्लाइट की अहमदाबाद में एमरजैंसी लैंडिंग

धमकी भरा कॉल आने के बाद जेट एयरवेज की फ्लाइट की अहमदाबाद में एमरजैंसी लैंडिंग

धमकी भरा कॉल आने के बाद जेट एयरवेज की फ्लाइट की अहमदाबाद में एमरजैंसी लैंडिंगधमकी भरा कॉल आने के बाद जेट एयरवेज की फ्लाइट की अहमदाबाद में एमरजैंसी लैंडिंग

आई एन न्यूज अहमदाबाद: ‘जेट एयरवेज’ के मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान को आज मार्ग बदल कर ‘‘सुरक्षा संबंधी कारणों’’ के चलते अहमदाबाद हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान संख्या 9डब्लयू339 ने मुंबई से देर रात दो बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी थी। उसे आपात स्थिति में आज तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतार दिया गया।
विमान के एक यात्री ने बताया कि ‘‘सुरक्षा संबधी कारणों’’ के चलते मार्ग बदला गया। सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और उनकी जांच की गई। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने बताया कि धमकी भरा एक फोन आने के बाद विमान का मार्ग बदला गया। विमान में सवार यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। ‘जेट एयरवेज’ के प्रवक्ता ने मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे