‘आप’ विधायक पर जनसभा के बाद फेंका पत्थर, सिर में चोट

'आप' विधायक पर जनसभा के बाद फेंका पत्थर, सिर में चोट

'आप' विधायक पर जनसभा के बाद फेंका पत्थर, सिर में चोटआप’ विधायक पर जनसभा के बाद फेंका पत्थर, सिर में चोट

आई एन न्यूज ब्यूरो बिजनौर : दिल्ली से आप विधायक अलका लांबा पर बीते दिन एक जनसभा के बाद पत्थर फेंका गया, जिससे उनके सिर में चोट आई है। जिसके चलते आप के नेता संजय सिंह ने घटना के संबंध में ट्वीट किया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘बिजनौर की नगर पंचायत नहटौर की जनसभा में अकला लांबा पर पत्थर फेंका गया, योगीराज में गुंडागर्दी चरम पर।’’ रूहेलखंड में आप संयोजक और प्रवक्ता विनीत शर्मा ने बताया कि अलका लांबा, विधायक नरेश यादव और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे बीती रात नहटौर के कपड़ा बाजार मैदान में जनसभा कर कार में बैठ रहे थे।
वहीं उसी दौरान पीछे से आया एक पत्थर अलका के सिर पर लगा और वह घायल हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि अलका को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया। अलका सहित पार्टी के अन्य नेता स्थानीय पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद राशिद के पक्ष में जनसभा करने के लिए यहां आए थे।
शर्मा ने घटना के बाद भाजपा, सपा और बसपा पर आरोप लगाया है कि प्रदेश की जनता दिल्ली में आप के अच्छे काम देखकर प्रभावित हो रही है। जनता के आप के प्रति पैदा हो रहे अच्छे विचारों से घबरा कर ही यह हमला कराया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस संबंध में प्राथमिकी कराकर निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे