नेपाल पुलिस ने 5 करोड़ के बिदेशी सोना बरामद कर एक को गिरफ्तार किया
17 किलो बरामद सोना को भारत लाने की थी योजना
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: नेपाल पुलिस ने एक युवक से 17 किलो विदेशी सोना बरामद कर हिरासत मे लिया है ।
यह बड़ी सफलता पुलिस के हाथ गुरुवार की दोपहर को उस समय लगा जब वाहन चेकिंग के दौरान बाईक से जा रहे एक युवक को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने में सफल रहा। जिस पर पुलिस ने वायरलेस कर सभी प्रमुख मार्ग पर हाई अलर्ट कर जारी दिया और काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उक्त युवक को खोज निकाला और म्याग्दी के खुदी नामक स्थान से उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि मनाङ की तरफ से युवक मोटरसाईकिल(बा58प4291) से सोना से भरा झोला लेकर कही जा रहा था और उसे घेरा बन्दी करके दबोच लिया गया।
डीएसपी पदम बहादुर विष्ट ने बताया है कि 17 पीस सोना के बिस्कुट सहित युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकडे गये युवक ने अपना नाम पासाङ गुरुग उम्र 28 वर्ष बताया है। सोना को तिब्बत के सीमा से मनाङ के रास्ते लाया गया और तस्करी के जरिए भारत में भेजने की योजना बतायी जा रही है।


