बसपा काे फिर बड़ा झटका, सैकड़ाें समर्थकाें के साथ वरिष्ठ नेता जनार्दन चाैधरी सपा में शामिल
बसपा काे फिर बड़ा झटका, सैकड़ाें समर्थकाें के साथ वरिष्ठ नेता जनार्दन चाैधरी सपा में शामिल
आई एन न्यूज़ लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता जनार्दन चौधरी आज अपने सैंकडों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यह जानकारी दी।
जनार्दन चौधरी ने पिछड़े वर्ग के प्रति उपेक्षा के विरोध में अपना इस्तीफा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजने के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रेरित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी उपस्थित रहे।
चौधरी 1991 में डी.वी.एम.पी.सी. कालेज, गोरखपुर में महामंत्री पद का चुनाव जीतकर राजनीति में आए और 20 वर्षों तक बसपा में सक्रिय रहे। वे सन् 2012 से 2017 तक गोरखपुर नगर निगम में पार्षद रहे। सन् 2017 में वे बसपा के टिकट पर गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है।
चौधरी के साथ बसपा छोड़कर सपा में श्रीमती पुष्पा चौधरी, अरविन्द शर्मा पूर्व जिला संयोजक, अरूण पासवान सेक्टर अध्यक्ष, शरमन चौहान, माइकल चौधरी, रमेश शर्मा (सभी सेक्टर महासचिव) तथा श्रीकांत त्रिपाठी, अनिल मिश्र, धनंजय यादव, अभिषेक मिश्र आदि तमाम नेता शामिल हो गए हैं।








































