भाजपा प्रत्याशियों के जीतने में जुटा:हियुवा

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है, उसे जिताने के लिए जिले भर के हियुवा कार्यकर्ता मनोयोग से जुट जाएं। यह जीत किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका नौतनवा, आनंदनगर, घुघली, महराजगंज, निचलौल, सिसवा, सोनौली व सिसवा में बैठक कर कार्यकर्ता अपनी रणनीति बनाकर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत दिलाएं। हियुवा के जिला प्रभारी एवं विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष शेषविजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही है। जनता बीजेपी सरकार के कार्यकाल से बहुत खुश है। हियुवा कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच में जाएं और सरकार की उपलब्धियां बताएं। साथ ही भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में बताएं। बैठक का संचालन जिलामंत्री रूपनारायण मिश्रा ने किया। इस मौके पर विशाल वर्मा, जगदीश साहनी, राधेश्याम गुप्ता, गोपाल सोनकर, महेंद्र पांडेय, महेंद्र भारती, अवधेश चौबे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे