सेना को ऑपरेशन में बड़ी सफलता, जिंदा पकड़े तीन आतंकवादी

सेना को ऑपरेशन में बड़ी सफलता, जिंदा पकड़े तीन आतंकवादी

सेना को ऑपरेशन में बड़ी सफलता, जिंदा पकड़े तीन आतंकवादीआई एन न्यूज श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के जंगल काजीगुंड में वीरवार को ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन आतंकवादी अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को यह ऑपरेशन शुरू हुआ था। पहले दिन एक आतंकवादी मार गिराया गया और इस ऑपरेशन में एक सैनिक भी शहीद हो गया।

खान ने बताया, गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान अत्ता मोहम्मद मलिक, शम्स उल बकर और बिलाल शेख के रूप की गई है। उन्होंने बताया कि अत्ता का घायल हालत में अरेस्ट किया गया जो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हम सोचते हैं कि इलाके में दो और आतंकवादी छिपे हुए हैं जिसके लिए ऑपरेशन जारी है।

वहीं कुछ रोज पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में एक और आतंकवादी ढेर हो गया था। करीब 32 घंटे से जारी इस मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए थे, इसके बाद ऑपरेशन खत्म कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को शोपियां में पुलिसकर्मी पर गोलीबारी के बाद अब आतंकियों ने एक बार फिर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था।(एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे