मतदान के 48 घंटे पहले होगी भारत नेपाल सीमा सील –आयुक्त

मतदान के 48 घंटे पहले होगी भारत नेपाल सीमा सील --आयुक्त

मतदान के 48 घंटे पहले होगी भारत नेपाल सीमा सील --आयुक्तमतदान के 48 घंटे पहले होगी भारत नेपाल सीमा सील –आयुक्त
आई एन न्यूज सोनोली ब्यूरो:पडोसी राष्ट्र नेपाल में लोक सभा और भारत में नगर निकाय चुनाव को शांति पूवर्क समपन्न कराने के लिए भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिले के उच्च अघिकारियो ने एक समन्यवय बैठक कर मतदान के 48 घंटे पहले सीमा सील करने का निर्णय लिया है।मतदान के 48 घंटे पहले होगी भारत नेपाल सीमा सील --आयुक्तशनिवार की दोपहर को भारत नेपाल सीमा से सटे क़स्बा नौतनवा के एसएसबी हेड क्वाटर दो मुहान घाट पर आयोजित सीमावर्ती जिले के उच्चाघिकारियो की बैठक में आपसी समन्यवय से निर्णय लिया गया कि मतदान के 48 घंटे पहले सीमा सील कर दिया जायेगा । इस दौरान अराजक तत्वो समेत मादक पदार्थ के तस्करो संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी।
पगडंडी मार्गौ पर गस्त तेज कर दिये जायेगे । सभी पगडंडी मागौ से जुड़े नाके पुलिस और एसएसबी के कड़ी नजर रहेगी।
इस दौरान भारत से नेपाल आने जाने वाले पर्यटको तथा एम्बुलेस को छ्रट रहेगी। जब कि 72 घंटे पहले से वाहनो का आवागमन ठप कर दिया जायेगा।
बैठक में भारत की तरफ से मंण्डला आयुक्त गोरखपुर अनिल कुमार डीआईजी गोरखपुर निलाब्जा चौधरी डीएम महराजगंज विरेन्द्र कुमार सिह एएसपी अशुतोष शुक्ला एसडीएम नौतनवा प्रेम प्रकाश अंजोर, सिद्धार्थ नगर एडीएम प्रमोद कुमार शुक्ल।
नेपाल की तरफ से डीएम रुपन्देही हरी प्रसाद मैनाली
कपिल वस्तु के एसपी भोज शाह, नवल पारसी एसपी मुकुंद राज आर्चाय, रुपनदेही एसपी श्याम गेवाली, एसएसपी दीपक थापा, रुपनदेही शास्त्र एसपी आनंद कपिल वस्तु एसपी भगवान मल्ल सहित सुरक्षा एजेसियों से जुड़े अधिकारी सरीक रहे।मतदान के 48 घंटे पहले होगी भारत नेपाल सीमा सील --आयुक्त

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे