आठ अरब खर्च पर गंगा नहीं हो सकी निर्मल

आठ अरब खर्च पर गंगा नहीं हो सकी निर्मल

आठ अरब खर्च पर गंगा नहीं हो सकी निर्मल
आईएन न्यूज ब्यूरो । मोक्षदायिनी गंगा को निर्मल.अविरल करने की सरकार की योजनाएं केवल कागज में ही दिख रही हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है, लेकिन सीवर का पानी भेजने के लिए लाइन ही नहीं पड़ सकी है। ऐसे में गंगा कैसे साफ होगी, कानपुर शहर में गंगा सफाई का सफर 1989 में शुरू हुआ था। और अब तक इस पर आठ अरब रुपये खर्च भी हो चुके हैं, लेकिन गंगा आज तक निर्मल अविरल नहीं हो सकी है।
पिछले एक साल से एक बार फिर नमामि गंगे योजना के तहत गंगा को शुद्ध करने की तैयारी शुरू हुई है। हालांकि अभी केवल घाटों को पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी चल रही है। गंगा में गिर रहे 21 नालों को रोकने के लिए कोई कवायद नहीं शुरू हुई है। ऐसा नहीं है कि जल निगम ने इन नालों को टैप करने व नए और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का खाका केंद्र को नहीं भेजा है। एक साल हो गया हैए लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ भी नहीं है और सीवरों का पानी आज भी गंगा में गिर रहा है। ऐसे में गंगा कब निर्मल होगी पता नही लेकिन इनता तो साफ है कि निर्मल बनाने के नाम पर सरकार करीब आठ अरब रुपये जरूर खर्च कर चुकी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे