नेपाल को 75 करोड डालर की मदद करेगा भारत
भारत-नेपाल के बीच तीन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर-
आईएन न्यूज दिल्ली / शुक्रवार को नेपाल के राजनीतिक परिवर्तन से गुजरने के बीच भारत ने वहां सभी वर्गों की आकांक्षाओं को समावेशित कर देश के संविधान के क्रियान्वयन की आज वकालत की और इस हिमालयी राष्ट्र में चीन द्वारा अपना पैर जमाने की कोशिश के बीच उसने उसे सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने नेपाली समकक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ सघन एवं फलदायक बातचीत की जिसके बाद दोनों पक्षों ने तीन समझौतों पर दस्तखत किए. उनमें से एक के तहत भारत नेपाल को भूंकप के बाद के पुनर्निर्माण के वास्ते समेत कुल 75 करोड़ डालर देगा.
दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रचंड की यह पहली भारत की चार दिवसीय यात्रा है ।





