अयोध्या मसले पर मुसलमान दिखाए बड़ा दिल, हिन्दुओं को सौंपे जमीन: रिजवी

अयोध्या मसले पर मुसलमान दिखाए बड़ा दिल, हिन्दुओं को सौंपे जमीन: रिजवी

अयोध्या मसले पर मुसलमान दिखाए बड़ा दिल, हिन्दुओं को सौंपे जमीन: रिजवीआई एन न्यूज रायपुर: छत्त्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी ने मुसलमानों से बड़ा दिल दिखाते हुए अयोध्या में मंदिर के निर्माण के लिए जमीन हिन्दुओं को सौंपने की अपील की है। रिजवी ने जारी बयान में कहा कि यह मसले की संवेदनशीलता के चलते ही उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को अदालत के बाहर आपसी समझ-बूझ से हल करने का सुझाव दिया है।

अहमद रिजवी ने कहा कि हम सबका यह कर्तव्य है कि सभी पक्ष मिल बैठकर ऐसा फैसला करे जो सभी को मान्य हो, ताकि आने वाली पीढ़ियों को घृणा और द्वेष रहित भारत के वातारण में सांस लेना नसीब हो सके। उन्होने कहा कि अयोध्या हिन्दू भाईयों के लिए आस्था और भगवान श्रीराम के प्रति अपार प्रेम का प्रतीक है, ऐसे में मुस्लिम भाईयों को बड़प्पन दिखाना चाहिए और विवाद को हमेशा के लिए दफन करते हुए विवादित भूमि को हिंदू भाईयों की भावना की कद्र करते हुए उन्हें सौंप देना चाहिए।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे