निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री योगी के नौतनवा व महराजगंज आने की संभावना

निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री योगी के नौतनवा व महराजगंज आने की संभावना

निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री योगी के नौतनवा व महराजगंज आने की संभावना

निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री योगी के नौतनवा व महराजगंज आने की संभावना

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जीत का तानाबाना बुन रहीं है। भाजपा भी जिले के सभी सात निकायों में कमल खिलाने की जुगत में है। निकायों में कमल खिलाने की कोशिश के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की भी बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि महराजगंज व नौतनवा नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार व चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री 27 नवंबर को आ सकते हैं। वह यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन भी तैयारी में जुट गया। इसी बीच मुख्यमंत्री की जनसभा के दृषि्टगत बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह पीजी काॅलेज खेल मैदान में पहुंचे। अधिकारियों ने यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री योगी के नौतनवा व महराजगंज आने की संभावना

हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आगमन के लिए अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन पार्टी नेताओं व प्रशासन की तरफ से तैयारी एकबारगी तेज कर दी गई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पीजी काॅलेज खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते है पुलिस अधिकारियों ने जनसभा के मद्देनजर कॉलेज परिसर में मंच, हेलिपैड बनाने से लेकर वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था को लेकर निरीक्षण के दौरान ही विचार-विमर्श भी किया। हांलाकि अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अधिकृत सूचना नहीं आई है। वहीं मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा की ओर से चुनावी सभा की अनुमति के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में अधिकारियों ने भी कॉलेज परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जायजा लिया। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, प्राक्कलन संमिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, आदि मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे