जिलास्तरीय तहसील दिवस में केवल चार मामलों का निस्तारण

जिलास्तरीय तहसील दिवस में केवल चार मामलों का निस्तारण
127फरियादियों में 116 लौटे मायूस ।
जिलाधिकारी ने शीघ्र ही मामलों के निस्तारण के दिये निर्देश
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क :
मंगलवार को नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस त्वरित निस्तारण में फीका रहा। कुल 127 फरियादी शिकायत लेकर आये। जिनमें से 11 राजस्व के मामले ही मौके पर निस्तारित करने के दावे तो किये गये। मगर शेष116 फरियादियों को आश्वाशन का झुनझुना मिला और वह मायूस होकर वापस लौटे। मजेदार बात तो यह रही कि आयी शिकायतों में करीब दो दर्जन शिकायतें ऐसी रही, जो इसके पूर्व भी तहसील दिवस में आ चुकी हैं। हालांकि तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी बिरेंद्र कुमार सिह ने मातहतों को कड़े निर्देश दिये कि लंबित शिकायतों को शीघ्र ही जांच कर निस्तारित किया गया।







