जिलास्तरीय तहसील दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों पर हुई कार्यवाई



जिलास्तरीय तहसील दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों पर हुई कार्यवाई
आईएनन्यूज, नौतनवा:
नौतनवा तहसील में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस पर सात जिला स्तरीय अधिकारियों को अनुपस्थित देख डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह बिफर पड़े। कार्यवाही के क्रम में अनुपस्थित
कृषि उपनिदेशक महाराजगंज, सहायक निबंधक सहकारिता, पिछ़ड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण, उपसंचालक/ बंदोबस्त/चकबंदी का एक दिन का वेतन रोकते हुए कड़ी चेतावनी दी है।





