सिहोरवा गाव के प्रधान पर हमला गाँव मे तनाव
सिहोरवा गाव के प्रधान पर हमला गाँव मे तनाव —–सोनौली कार्यालय । महराजगंज
नौतनवा थाना क्षेत्र के सिहोरवा ग्राम सभा के प्रधान पर पड़ोस गाव के एक समुदाय के लोगो ने हमला बोल दिया । जिसमे प्रधान गम्भीर रुप से घायल हो गया है । प्रधान पर हमला को लेकर सिहोरवा और खैराटी समेत अडोस पडोस के गाव मे तनाव ब्याप्त हो गया । पुलिस मौके पर पहुंचकर एक हमलावर को हिरासत मे ले लिया है । शेष भागने मे सफल हो गये ।
सोमवार को लगभग 10 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहोरवा ग्राम सभा के प्रधान महेश गौतम किसी कार्य से अपने चौराहे पर आये थे । इसी बीच खैरारी ग्राम सभा का रहने वाला एक अल्पसंख्यक युवक गोलबन्द होकर प्रधान पर हमला बोल दिया और प्रधान को बुरी तरह पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया । इस घटना को लेकर खैराटी और सिहोरवा गाव मे तनाव व्याप्त होने की खबर है। घटना की खबर मिलते ही नौतनवा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुचकर एक हमलावर को हिरासत मे ले लिया है । अन्य की तलास जारी है ।








































