चुनाव के बाद राहुल गांधी का पहला गुजरात दौरा आज, सोमनाथ मंदिर के करेंगे दर्शन
चुनाव के बाद राहुल गांधी का पहला गुजरात दौरा आज, सोमनाथ मंदिर के करेंगे दर्शन
आई एन न्यूज डेस्क अहमदाबाद। गुजरात का रण हारने के बाद आज पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात जाएंगे। राहुल अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद आज राहुल नए निर्वाचित विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पार्टी की हार की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

बता दें कि हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए थे, जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था। हालांकि उस वक्त राहुल ने सोमनाथ मंदिर के दौरे ने विवाद पैदा कर दिया था, क्योंकि उनका नाम मंदिर के रजिस्टर में गैर हिंदू वाले कॉलम में दर्ज किया गया था। बाद में कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पार्टी की ओर से मंदिर के रजिस्टर में यह दर्ज नहीं किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गुजरात में पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे।शाम को वह अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दौरान राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने व्यापक प्रचार किया था, हालांकि इस चुनाव में पार्टी को विजय नहीं मिली, लेकिन उसने 77 सीटों पर सफलता पाई जबकि भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की।





