मंत्री के कार्यक्रम में मारपीट की फैली बातों पर क्या दिया चेयरमैन गुड्डू खान ने जवाब..पढे

मंत्री के कार्यक्रम में मारपीट की फैली बातों पर क्या दिया चेयरमैन गुड्डू खान ने जवाब..पढे

मंत्री के कार्यक्रम में मारपीट की फैली बातों पर क्या दिया चेयरमैन गुड्डू खान ने जवाब..पढे

मंत्री के कार्यक्रम में मारपीट की फैली बातों पर क्या दिया चेयरमैन गुड्डू खान ने जवाब 

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:महराजगंज जिले के फरेंदा में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी,चेयरमैन गुड्डू खान व सोनौली नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के जाने के बाद तरह तरह की ख़बरें व चर्चाओं ने शोसल मीड़िया को पाट़ दिया। यहां तक बात फैली की चेयरमैन गुड्डू खान व उनके सहयोगियों को पीट़ दिया गया। हालांकि इस तरह की बातें कहीं से पुष्ट नहीं हो पाई।
फरेंदा में क्या कुछ़ हुआ इसकी जानकारी के लिये इंडो नेपाल न्यूज वेबपोर्टल की टीम ने नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान से मुलाकात की,और सवाल जवाब किये।

सवाल-फरेंदा में मंत्री के कार्यक्रम मारपीट की फैली बात में कितना दम है?
गुड्डू खान- यह सब अफ़वाह है। जो कि विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही है। किसी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई।

सवाल- फिर विरोध के स्वर कहां से फूट़ रहे हैं?
गुड्डू खान- जनता में फैली मेरी लोकप्रियता तथा नौतनवा चेयरमैनी की जीत को कुछ़ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। वही लोग अब उलजुलूल अफवाह फैलाकर जनता में मेरी छ़वि धूमिल करना चाह रहे हैं।

सवाल- कौन लोग हैं ये? क्या खुलकर बतायेंगे?
गुड्डू खान – सत्ता पक्ष के कुछ़ स्थानीय लोग हैं?

सवाल- आप या विधायक अमन भाजपा मंत्री के कार्यक्रम में गये ही क्यों?
गुड्डू खान- हमें निमंत्रण मिला था जब हम गये थे।

सवाल- किसने दिया था निमंत्रण?
गुड्डू खान- का,,,भईया ! अरे कुछ़ त हमरो पिट़ारा में रहेदा। कुल उगलवाईऐ लेबा। त बेचारे जले वाले अउर जल भुन के खाक होई जईहैं।

सवाल- मतलब यह माना जाए कि सत्ता पक्ष में आप लोगों की भी ऊंची पहुंच है?
गुड्डू खान- हम निर्दल ही जीते हैं! योगी आदित्यनाथ नाथ सबके मुख्यमंत्री हैं। हमारे भी हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे