रतनपुर ब्लाक परिसर में विवाद मामले एक और तहरीर पड़ी

क्षेत्र पंचायत की बैठ़क में १२.३२ लाख रुपये का लेबर बजट़ अनुमोदित क्षेत्र पंचायत की बैठ़क में १२.३२ लाख रुपये का लेबर बजट़ अनुमोदित
रतनपुर ब्लाक परिसर में विवाद मामले एक और तहरीर पड़ी
आईएनन्यूज, नौतनवा:
शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र पंचायत की बैठ़क में १२.३२ लाख रुपये का लेबर बजट़ अनुमोदित ब्लाक परिसर में हुई मारपीट के मामले में एक और तहरीर पुलिस को दी गयी है।
यह तहरीर घोड़हिया गांव के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि लालबहादुर चौधरी ने दी है। आरोप लगाया है कि वे ब्लाक कार्यालय में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वार्षिक बैठ़क में सम्मिलित होने अपनी पत्नी के साथ आये थे कि ब्लाक के गेट़ के पास ही राजेश उर्फ पप्पू यादव व उसके कुछ़ साथियों ने यह कहा बैठ़क में न जाओ। जब इसका विरोध किया गया तो पप्पू यादव ने उसे जातिसूचक गाली देते हुए पीट़ दिया।
सीओ सुरेश कुमार रवि का कहना है ब्लाक परिसर में हुए विवाद मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।





