सोनौली: गोकुलधाम सोसाइटी के सुंदरकांड कार्यक्रम में पहुँचे विधायक ऋषि त्रिपाठी

​सोनौली: गोकुलधाम सोसाइटी के सुंदरकांड कार्यक्रम में पहुँचे विधायक ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 5 गौतम बुद्ध नगर स्थित अखाड़ा नं. 7 गोकुलधाम सोसाइटी में माता की प्रतिमा विसर्जन के उपरांत एक भव्य भंडारे, भगवती जागरण एवं सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन किया गया。 इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में देर शाम नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
​​कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
​​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समिति के सदस्यों द्वारा विधायक नौतनवा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैजनाथ कौशल, दिलीप यादव सहित अन्य सम्मानित सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र (पटका) पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया।
​     ​इस धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे के अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप पांडे, दीपक बाबा, रवि वर्मा, बैजनाथ यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *