वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी

वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी

वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी

वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी

आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक वनटांगिया समुदाय के लोग अपने अधिकारों से वंचित रहे हैं। अब सरकार इस समुदाय के बाहुल्य वाले गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करके उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी।वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी
योगी ने नव वर्ष के अवसर पर महाराजगंज जिले के वनटांगिया गांवों को विकास और बुनियादी सुविधाओं की सौगात देने से पहले संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा उनकी सरकार वनटांगिया लोगों को बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आजादी के बाद से लेकर अब तक वनटांगिया समुदाय के लोग अपने अधिकारों से वंचित रहे हैं।वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी
सीएम योगी ने कहा कि दूसरे चरण में अन्य 47 वनटांगिया बहुल गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा मिल जाएगा। इस प्रकार प्रदेश में कुल 65 वनटांगिया राजस्व गांव हो जाएंगे। उन्होंने कहा उनकी सरकार प्रदेश के 1625 अन्य गांवों को भी राजस्व ग्राम की फेहरिस्त में शामिल करने की दिशा में अग्रसर है।वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी
बता दें कि सीएम योगी सोमवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में लगभग 300 फरियादियों की समस्याओं से संबंधित पत्र लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों के साथ मकर संक्रांति, खिचड़ी मेला और 11 से 13 जनवरी तक आयोजित हो रहे गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।वनटांगिया लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे:योगी

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे