लालू को लेकर जज का खुलासा ,समर्थन में आ रहे हैं फोन

लालू को लेकर जज का खुलासा ,समर्थन में आ रहे हैं फोन

लालू को लेकर जज का खुलासा ,समर्थन में आ रहे हैं फोन

लालू को लेकर जज का खुलासा, समर्थन में आ रहे हैं फोन

आई एन न्यूज नेशनल डेस्कः चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों की सजा की अवधि पर अदालत ने फैसला कल तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस दौरान सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने बताया कि लालू यादव को लेकर उन्हें बार-बार फोन कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि फोन करने वाले लालू के समर्थक हैं या कोई नेता।

लालू ने बताया खुद को निर्दोष
लालू यादव ने सुनवाई के दौरान स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘जज साहब मैं भी वकील हूं।’’ इस पर न्यायाधीश ने कहा कि यदि आप वकील हैं तो आपको इसका फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी। अदालत में सजा के बिदुओं की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराए जाने की चर्चा हुई तो लालू ने कहा कि उन्हें न्यायालय में ही बुलाया जाए, वह अदालत में कल भी हाजिर हो जाएंगे। न्यायाधीश शिवपाल सिहं ने इस मामले के तीन अन्य अभियुक्त पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बेक जुलियस, फूलचंद सिंह और महेश शर्मा की एक याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि इन तीन अभियुक्तों को उच्च श्रेणी के कैदी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

कल भी टल गई थी सुनवाई
कल जैसे ही अदालत की कार्यवाही प्रारंभ हुई थी रांची बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अदालत को सूचित किया था कि उनके सहयोगी बिंदेश्वरी प्रसाद का निधन हो गया है लिहाजा दोपहर बाद वकील अदालती कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।  जिन आरोपियों को अदालत ने चारा घोटाले के इस मामले में दोषी करार दिया है उनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, आर के राणा, जगदीश शर्मा, तीन आइएएस अधिकारी तत्कालीन वित्त आयुक्त फूलचंद सिंह, पशुपालन विभाग के तत्कालीन सचिव बेक जूलियस एवं एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी महेश प्रसाद भी शामिल हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे