हरियाणवी डांसर को धमकी-घर से निकली तो रेप,स्टेज पर आई तो फाड़ूंगा कपड़े

आई एन न्यूज :: अमूमन जब भी किसी हरियाणवी डांसर को लेकर विवाद होता है, तो सपना चौधरी का ही नाम सामने आता है. लेकिन इस बार सपना चौधरी नहीं बल्कि हरियाणा की दो दूसरी डांसर्स आरती भौरिया और गौरी रानी विवादों में हैं. दरअसल आरती ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. आरती ने इन धमकियों के पीछे गौरी रानी का हाथ बताया है.
पुलिस में दी शिकायत
रोहतक पुलिस को दी शिकायत में आरती ने लिखा है कि 31 दिसंबर रात करीब साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया. कॉलर ने उसे कहा कि अगर घर से बाहर निकली तो रेप कर दूंगा और अगर कहीं स्टेज पर गई तो वहीं आकर कपड़े फाड़ दूंगा. इसके साथ-साथ अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई.
गौरी रानी पर आरोप

आरती ने इस धमकी के पीछे गौरी रानी का नाम लिया है. आरती का कहना है कि वह आरोपी को जानती है. आरती ने आरोप लगाया है कि हिसार की रहने वाली डांसर गौरी रानी के कहने पर ही आरोपी उसे धमकी दे रहा है. आरती के मुताबिक गौरी उससे रंजिश रखती है इसीलिए अपने दोस्त से कहकर धमकी दिलवा रही है.
आपको बता दें कि आरती भौरिया और गौरी रानी हरियाणा की फेमस डांसर हैं. इन दोनों का नंबर पॉपुलैरिटी में सपना चौधरी के बाद आता है. फिलहाल रोहतक पुलिस ने आरती की शिकायत ले ली है और जांच की जा रही है. (एजेंसी)





