कुरहवा घटना: गांव में पसरा है सन्नाटा, पुलिस और पीएसी अब भी तैनात

कुरहवा घटना: गांव में पसरा है सन्नाटा, पुलिस और पीएसी अब भी तैनात

कुरहवा घटना: गांव में पसरा है सन्नाटा, पुलिस और पीएसी अब भी तैनात

आई एन न्यूज संपतिहा :
नौतनवा थानांतर्गत कुरहवा खुर्द गांव में एसएसबी और ग्रामीणो के बीच हुए बवाल के मंगलवार तीसरे दिन भी पूरा गांव पुलिस और पीएसी की छावनी बना रहा। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। युवा गांव से पलायित है।
बता दें कि रविवार की शाम को कुरवां गांव में एसएसबी और ग्रामीणो से विवाद में कमलेश की मौत हो जाने से ग्रामीण सड़क पर उतर आये थे आक्रोशित ग्रामीणो ने राजमार्ग को जाम कर दिया था। जिससे स्थानीय से लगायत पूरे मण्डल स्तर के प्रशासनिक अमले के हाथ पाव फूल गये थे। पुलिस व प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो के आक्रोश को शांत किया। और तब से अब तक एतिहात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी के जवान कैम्प का रखे है।
एसएसबी की खौप से गांव के नौजवान पलायित है। गांव में महिला और बुजुर्ग ही मौजूद है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे