युवती से रेप का प्रयास,आरोपी व्यक्ति की अंगूली काट़ी तो बची युवती

युवती से रेप का प्रयास, आरोपी व्यक्ति की अंगूली काट़ी तो बची युवती
आई एन न्यूज कोल्हुई:कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गों ग्राम सभा के एक ट़ोले पर युवती के साथ रेप करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपी व्यक्ति की अंगूली अपने दांतों से काटी, तब जाकर वह उसके चंगुल से बच सकी और भाग कर अपने घर पहुंची।
मिली ख़बर के मुताबिक युवती शौच के लिये खेत की तरफ गयी हुई थी, आरोप है उसी गांव का रहने वाला एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति युवती का पीछ़ा करते आया और उसे दबोच कर बलात्कार का प्रयास करने लगा। इसी बीच युवती ने व्यक्ति की अंगूली को काट लिया। जिससे व्यक्ति की पकड़ ढ़ीली पड़ गयी। युवती उसके चंगुल से भाग निकलने में सफल रही।
युवती के परिजन मामले की शिकायत लेकर दो दिन से कोल्हुई थाने के चक्कर लगा रहे हैं।





