फर्जी बीजा पर नेपाल जा रहा अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

फर्जी बीजा पर नेपाल जा रहा अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

फर्जी बीजा पर नेपाल जा रहा अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

फर्जी बीजा पर नेपाल जा रहा अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

 

संवाददाता-विजय चौरसिया

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली::भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते फर्जी बीजा पर भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध अफ्रीकन विदेशी नागरिक को आब्रजन विभाग सोनौली के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौप दिया है।

शनिवार की दोपहर एक संदिग्ध विदेशी नागरिक भारत से नेपाल जा रहा था जिसे आब्रजन अधिकारियों ने रोक कर उसके बीजा पासपोर्ट की जांच की तो उसका बीजा फर्जी पाया गया जिस पर विदेशी नागरिक को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उसने अपना विस्मार्क बकूबा निवासी सेंट्रल अफ्रीका बताया और बताया कि वह दिल्ली आया और नेपाल जाने की कोशिश में था।

कोतवाल वृजेश कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक के बीजा पर इंदिरा गांधी हवाई अडडे के आब्रजन विभाग की 09।12।2017 की स्टैम्प लगी हुई थी जिस पर सन्देह करते हुए जब वहा के अधिकारियों से विदेशी के सम्बंध में पूछताछ किया गया तो इसके आने की कोई रिपोर्ट वहा उपलब्ध नही थी। आब्रजन अधिकारी तेज प्रताप मौर्य की तहरीर पर विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे