मासूम आयुष सकुशल वापस पकड़े गये 3 आरोपी

आई एन न्यूज ब्यूरो निचलौल :निचलौल तहसील के ठूठीबारी कोतवाली के स्थानीय क़स्बा से दिन बृहस्पतिवार की दोपहर किया गया था पैसों के लिए अपहरण। नेपाल पुलिस व स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से नेपाल के बाल्मीकि नगर स्थित टंकी बाज़ार ले सुरक्षित लाया गया वापस। अपहरणकर्ता तीन आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे। 2 करोड़ की थी डिमाण्ड ठूठीबारी के बड़े कपड़ा व्यवसायी बैजनाथ निगम का 9 वर्षीय पौत्र है आयुष निगम। सकुशल वापसी पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर। दिन शनिवार की रात हुई सकुशल वापसी।





