दिल्ली में कोहरे का कहर,18 ट्रेनें हुई रद्द

आई एन न्यूज नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे ने रेल गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार 27 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि 16 ट्रेनों का समय बदला दिया गया हैंं। वहीं इसके साथ ही 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को पूर्वा एक्सप्रेस 18 घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी 13 घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 11.38 घंटे, रांची गरीब रथ 12 घंटे और सियालदह राजधानी 9 घंटे की देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इन ट्रेनों के साथ ही 60 से ज्यादा ट्रेनें देरी से दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।





