पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन

आई एन न्यूज डेस्क नयी दिल्ली, 15 जनवरी: बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता रघुनाथ झा का बीमारी के कारण यहां निधन हो गया।
श्री झा राम मनोहर अस्पताल में भर्ती थे और कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
9 अगस्त 1939 को सीतामढ़ी में जन्मे श्री झा 14 वीं लोकसभा के सदस्य रहे और केन्द्र में भारी उद्योग और सार्वजनिक मंत्री रहे।





